अमर उजाला
Sat, 6 July 2024
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपने शादी के एलान के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं
पहले इस जोड़े को अंतरधार्मिक विवाह के लिए जबरदस्त ट्रोल किया गया
हालांकि, ट्रोल्स को किनारे रखकर सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को बांद्रा के एक सिविल कोर्ट समारोह में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली
अब एक इंयरव्यू में सोनाक्षी से पूछा गया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव हुए हैं?
इस पर अभिनेत्री ने कहा कि शादी के बाद सिर्फ उतना बदला है कि अब मैं अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ रह रही हूं
सोनाक्षी ने यह भी कहा कि सच्चा साथी वही होता है, जो आपको बिल्कुल भी न बदले
ऐसे छोटे पर्दे की 'पार्वती' के 'शिव' बने कुणाल वर्मा