अमर उजाला
Sat, 9 December 2023
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघन सिन्हा आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं
अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस समेत तमाम बॉलीवुड सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं
इस खास मौके पर उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने भी पोस्ट साझा कर उन्हें जन्मदिन बधाई दी है
सोनाक्षी ने एक खुशी के पल को कैद करते हुए दो तस्वीरें साझा कीं, सोनाक्षी हरे रंग की ड्रेस और शत्रुघ्न बैंगनी रंग की जैकेट में नजर आए
सोनाक्षी ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- राजाओं के राजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, वह जो हमेशा मेरे कोने और जेब में रहते हैं, आपको बहुत प्यार पापा
तृप्ति ने यूं मनाया 'एनिमल' की सफलता का जश्न