शादी के सात महीने बाद सोनाक्षी ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर क्या कहा? सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में अपने प्रेमी जहीर इकबाल से शादी की थी। शादी के बाद वे अपने जीवन के इस नए अध्याय में बेहद खुश हैं। हालांकि, शादी के बाद से ही सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर कई बार अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन अभिनेत्री ने अब इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक पोस्ट डिलीवरी मदर केयर किट के लॉन्च इवेंट के दौरान सोनाक्षी ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। सोनाक्षी ने स्पष्ट रूप से कहा, "मैं यह साफ बता देना चाहती हूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।" उनकी और जहीर की शादी के बाद सोशल मीडिया पर ये अफवाहें फैली थीं कि सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं, लेकिन अभिनेत्री ने अब इनका खंडन किया। सोनाक्षी और जहीर ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था। एंटर