अमर उजाला
Tue, 1 April 2025
सलमान खान की खास दोस्त यूलिया वंतूर ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें वह इंडियन लॉन्ग सूट में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस को पहनकर वह सलमान खान की ईद पार्टी में पहुंची थीं।
सोनाक्षी सिन्हा ने भी पति जहीर इकबाल के साथ एक रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है। ये दोनों भी सलमान खान की ईद पार्टी में नजर आए थे।
राशा थडानी ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, इसमें वह रिलैक्स मूड में नजर आ रही हैं।
हिंदी फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने जिबली ट्रेंड फॉलो किया है। अपनी एक जिबली आर्ट वाली फोटो को फैंस के साथ साझा किया है।
मौनी रॉय ने भी अपने दोस्तों के साथ एक जिबली आर्ट वाली फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
करिश्मा तन्ना भी जिबली ट्रेंड फॉलो करने से पीछे नहीं रहीं, उन्होंने भी अपने डॉग के साथ एक प्यारी से जिबली आर्ट फोटो को इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है।
टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय ने भी इंडियन ड्रेस पहने एक प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।
सोनम कपूर ने नो मेकअप लुक वाली एक पुरानी फोटो को इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में शेयर किया है।
अंकिता लोखंडे ने अपनी दोस्त माही को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक बर्थ डे पोस्ट को इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
जेनेलिया डिसूजा ने भी अपनी दोस्त के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है।
ऑफ शोल्डर ड्रेस में श्रद्धा की कातिलाना अदाएं, तस्वीरों से नहीं हटेंगी निगाहें