इमरान हाशमी संग पहली फिल्म से हिट हो गई थीं सोनल सोनल चौहान भारतीय सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस, सिंगर और मॉडल हैं, जो ज्यादातर तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं सोनल आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं, एक्ट्रेस का जन्म 16 मई 1987 को हुआ था एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की और ग्रेजुएशन गार्गी कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से की थी एक्ट्रेस ने साल 2005 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीता था सोनल पहली भारतीय थी, जिन्होंने मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब अपने नाम किया था एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म जन्नत से की थी और वहीं, तेलुगू में फिल्म रेनबो से काम शुरू किया था इन फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस ने कई हिंदी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम किया है इसमें लीजेंड,साइज जीरो, पहला सितारा, शेर, पलटन, रोलर, द पॉवर जैसी फिल्में शामिल हैं Sonal Chauhan