अमर उजाला
Sat, 19 July 2025
सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका रूप निखरकर सामने आ रहा है।
येलो कलर की साड़ी पहने सोनाली ने अलग-अलग पोज में अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं।
फोटोज पोस्ट करने के साथ ही सोनाली ने एक कैप्शन भी लिखा है। वह लिखती हैं, ‘जहां भी जाइए, अपनी सनशाइन साथ लेकर जाइए।’
सोनाली के साड़ी लुक को फैंस ने भी पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘आप मेरे बचपन का क्रश हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- ‘आप बहुत प्यारी लग रही हैं।’
सोनाली बेंद्रे के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह एक रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को होस्ट करेंगी।
शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में कई सेलिब्रिटी कपल शामिल हो रहे हैं। इस शो में सोनाली बेंद्रे के साथ होस्ट के तौर पर मुनव्वर फारूखी भी नजर आएंगे।
सोनाली के फिल्मी करियर की बात करें तो वह इस साल फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नजर आईं। इस फिल्म में सोनाली ने कैमियो किया था।
मुनमुन दत्ता का बोल्ड लुक, अवनीत का दिलकश अंदाज, देखिए झलक