सोनम को ड्रेस रिपीट करने से नहीं कोई एतराज! फिल्मी सितारे अक्सर एक ड्रेस पहनने के बाद उसे दोबारा पहनने से बचते हैं, मगर सोनम कपूर इस मामले में अलग सोच रखती हैं अभिनेत्री ने हाल ही में कहा कि उन्हें एक ड्रेस को फिर से रिपीट करने में कोई आपत्ति नहीं है सोनम ने कहा, 'मेरी मां और दादी महंगी साड़ियों को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए उनकी ड्रेस बनवाती थीं, मैं भी यही करती हूं' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैंने ऐसी कोई चीज नहीं खरीदी, जिसे मैंने कई बार न पहना हो, मैं ऐसी ही ड्रेस खरीदती हूं जो लंबे समय तक पहनी जा सके' सोनम का कहना है, 'मैं अक्सर ऐसी ड्रेस खरीदती हूं, जिन्हें कारीगर अपने हाथों से तैयार करते हैं' सोनम कपूर अपनी आगामी फिल्म 'बैटल फॉर बिटोरा' में नजर आएंगी --jhjhlk