सोनी से शादी करने के लिए महेश भट्ट ने बदला था अपना धर्म '36 चौरंगी लेन', 'पेज 3', और 'सड़क' जैसी कई और फिल्मों में अपने जानदार अभिनय से पहचान बनाने वाली सोनी राजदान का आज जन्मदिन है सोनी राजदान का जन्म इंग्लैंड के बर्मिंघम में 25 अक्टूबर 1956 को हुआ था उन्होंने अपना करियर जॉन फ्लावर के साथ इंग्लिश थियेटर में शुरू किया सोनी राजदान ने 1986 में दूरदर्शन पर आने वाले पॉपुलर सीरियल बुनियाद में सुलोचना का किरदार निभाया था साल 2002 में सोनी राजदान ने डायरेक्शन के क्षेत्र में उतरने का फैसला किया स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'और फिर एक दिन को' सोनी राजदान ने डायरेक्ट किया सोनी राजदान ने फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट से 20 अप्रैल 1986 में शादी की सोनी के साथ अफेयर के वक्त महेश भट्ट और किरण भट्ट साथ में रहते थे सोनी राजदान के लिए महेश भट्ट ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और फिर शादी की मनोरंजन