छोटी हाइट के कारण इस बॉलीवुड हसीना ने झेला था रिजेक्शन नुसरत भरूचा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं नुसरत को इंडस्ट्री में ये मुकाम हासिल करने के लिए कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है नुसरत भरूचा ने बताया छोटी हाइट के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता था अभिनेत्री ने कहा, 'हाइट की वजह से मैंने बहुत बार रिजेक्शन झेला, मुझे बोला जाता था, आप हीरोइन नहीं बन सकती, उसकी दोस्त का रोल मिल सकता है' 'इसके बाद मुझे हील्स का आइडिया आया, सोनू के टीटू की स्वीटी के दिल चोरी गाने के लिए मैंने हील्स कवर करने के लिए लंबी साड़ी रखी थी' नुसरत ने बताया कि हील्स पहन के डांस करने की वजह से उनके पैर बुरी तरह से सूज गए थे ...