सोनू निगम ने चिग्गी विग्गी गाने की क्यों की आलोचना? साल 2009 में फिल्म ब्लू का संगीत एआर रहमान ने दिया था इस फिल्म का गाना चिग्गी विग्गी काफी लोकप्रिय हुआ था इसे सोनू निगम और अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार काइली मिनॉग ने गाया था हाल ही में सोनू निगम ने इस गाने को लेकर अपनी राय रखी है उनके मुताबिक उन्हें यह गाना कुछ खास नहीं लगा था सिंगर ने कहा कि मैं सराहना करता हूं कि उन्होंने मुझे चुना लेकिन काइली जैसी अंतर्राष्ट्रीय हस्ती होने के बाद इसे उसी के अनुरूप होना चाहिए था एंटरटेनमेंट डेस्क