अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
हाल ही में सोनू सूद की पत्नी सोनाली के साथ सड़क दुर्घटना हुई थी
सोनाली के साथ यह हादसा नागपुर में हुआ था
आज सोनू ने इस हादसे को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है
आज सोनू ने इस हादसे में अपनी पत्नी, भतीजे और बहन की सुरक्षा के लिए कारों में लगी सीट बेल्ट को श्रेय दिया
एएनआई को दिए एक इंटरवयू में सोनू ने कहा, 'पूरी दुनिया ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा, आप जानते हैं कि अगर किसी ने मेरी पत्नी, भतीजे और बहन की रक्षी की है तो वह है कार की सीट बेल्ट'
आगे सोनू ने कहा कि 100 में से 99 लोग जो पीछे बैठते हैं, वे सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं
सोनू ने लोगों से कार के पीछे बैठते समय भी सीट बेल्ट पहनने का आग्रह किया
डिनर पर गए जॉन को देखकर अर्जुन ने पूछा ऐसा सवाल, जानकर छूट जाएगी हंसी