खूबसूरती में प्रियंका चोपड़ा को मात देती हैं जेठानी 'सांसा' प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं 21 फरवरी 1996 को जन्मी सोफी ने कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है लेकिन ड्रामा सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में सांसा स्टार्क के किरदार ने उन्हें दुनियाभर में लोकप्रियता दिलाई है सोफी ने जो जोनस से 2017 में सगाई की थी और फिर 2019 में दोनों ने शादी कर ली कपल की एक बेटी है, जिसका नाम विला जोनस है सोफी रिश्ते में प्रियंका की जेठानी है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वह देसी गर्ल से 13 साल छोटी हैं प्रियंका और सोफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं सोफी बेहद स्टाइलिश हैं और अपने बोल्ड अंदाज के चलते भी चर्चा में बनी रहती हैं ....