अमर उजाला
Thu, 14 August 2025
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' आज 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है
'कुली' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है
इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन, सत्यराज और आमिर खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं
इस फिल्म से सौबिन शाहिर को काफी प्रसिद्धि मिल रही है, और वह लोगों के बीच रातोंरात एक वायरल फेस बन चुके हैं
फिल्म 'कुली' से सौबिन शाहिर ने अपना तमिल डेब्यू किया है
'कुली' के गाने 'मोनिका' में सौबिन की जमकर तारीफ हो रही है
'मोनिका' गाने ने सौबिन को रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया
जानिए आखिर कौन हैं सौबिन शाहिर
सौबिन निर्माता, निर्देशक और अभिनेता होने के साथ ही एक बेहतरीन डांसर भी हैं
केरल के कोच्ची में जन्में सौबिन, बाबा शाहिर के बेटे हैं
सौबिन के पिता शाहिर ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर और प्रोडक्शन कंट्रोलर के तौर पर काम किया है
सौबिन ने मलयालम सिनेमा में अपना करियर बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर शुरू किया
शुरुआत में सौबिन ने कई सपोर्टिंग रोल्स किए, बाद में उन्हें 'प्रेमम' में पीटी टीचर के रोल से पहचान मिली
सौबिन की फिल्म Kumbalangi Nights और मंजुमल बॉयज की आज भी तारीफ होती है
सौबिन ने फिल्म 'कुली' में दयाल का किरदार निभाया है
‘वॉर 2’ की दमदार स्टार कास्ट, जानिए किसने निभाया है कौन सा किरदार