एटली ने ऐसे किया था प्रिया को प्रपोज, बेहद खास है इनकी लव स्टोरी एटली वो डायरेक्टर हैं जिनके साथ साउथ सिनेमा का हर बड़ा सुपरस्टार काम करने की इच्छा रखता है साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्म मेकर एटली कुमार और कृष्णा प्रिया आज यानी 9 नवंबर को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं कहा जाता है कि एटली की लव लाइफ किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है 19 साल की उम्र में एटली ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, उस वक्त वो एस. शंकर के असिस्टेंट बनकर काम कर रहे थे उस वक्त उनकी लाइफ में एंट्री हुई कृष्णा प्रिया की हुई, कृष्णा उस वक्त टीवी सीरियल में एक्टिंग कर रही थीं एटली और कृष्णा को उनके कॉमन फ्रेंड्स ने मिला दिया, दोनों इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे थे, साथ में दोनों की दोस्ती भी काफी मजबूत हो गई जब एटली उनकी फिल्म 'राजा-रानी' की रिलीज की तैयारी कर रहे थे, उसी वक्त कृष्णा के पैरेंट्स उनकी शादी के लिए एक अच्छे लड़के की तलाश में थे ये बात कृष्णा ने जब एटली को बताई तो एटली ने एक अलग तरीके से अपने प्यार का इजहार किया था इसके बाद अपनी फिल्म 'राजा रानी' के प्रिमियर में एटली ने अपने पैरेंट्स के साथ कृष्णा प्रिया के पैरेंट्स को भी इन्वाइट कर लिया फिल्म सुपरहिट साबित हुई और कृष्णा और एटली के पैरेट्ंस इस शादी के लिए मान गए जिसके बाद एटली और कृष्णा 9 नवंबर 2014 को शादी के बंधन में बंध गए मनोरंजन