पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगी ये जोड़ियां फिल्मों में हीरो और हीरोइन के बीच की केमिस्ट्री फिल्म को हिट कराने में बड़ी भूमिका निभाती है आज हम आपको उन आगामी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें पहली बार कुछ जोड़ियां पर्दे पर साथ नजर आने वाली हैं अभिनेता शाहरुख खान पहली बार फिल्म 'जवान' में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे साथ नजर आने वाले हैं फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं शाहिद कपूर और कृति सेनन भी अपनी आगामी फिल्म में पहली बार साथ नजर आएंगे, अभी फिल्म के टाइटल का एलान नहीं हुआ है --