पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने अपने नए जीवन की शुरुआत की है, एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड सलीम करीम संग शादी रचाई है
Image Credit : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि माहिरा की यह दूसरी शादी है, सलीम और माहिरा के निकाह की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो afiablogs नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किए गए हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
माहिरा अपनी शादी के मौके पर काफी भावुक हो गईं, वहीं दुल्हन को देख दूल्हे राजा करीम की आखों से भी खुशी के आंसू छलक पड़े
Image Credit : सोशल मीडिया
This browser does not support the video element.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, माहिरा की शादी काफी रॉयल अंदाज में एक निजी समारोह में हुई है, जिसमें सिर्फ कपल के करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए
Video Credit : सोशल मीडिया
शादी में माहिरा ने खूबसूरत आइवरी कलर का ब्राइडल लहंगा पहना, वहीं सलीम क्लासिक ब्लैक शेरवानी में शहजादे से कम नहीं लगे
Image Credit : सोशल मीडिया
सलीम पाकिस्तानी स्टार्टअप सिम्पैस के सीईओ हैं, यह कराची बेस्ड नेटवर्क कैरियर बिलिंग कंपनी है, सलीम इंटरप्रेन्योर होने के साथ डीजे भी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहरुख की फिल्म 'रईस' में नजर आईं माहिरा की पहली शादी साल 2007 में अली असकरी से हुई थी, लेकिन 2015 में तलाक हो गया, पहली शादी से माहिरा का एक बेटा अजलान है
Image Credit : सोशल मीडिया
दो महीने का हुआ इलियाना का बेटा, शेयर की प्यारी तस्वीर