हमारे सिनेमा के बड़े-बड़े स्टार्स ने स्क्रीन पर ऐसे बहुत से दमदार परफॉर्मेंंस दिए हैं, जिनमें उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल होता है
Image Credit : social media
इन किरदारों को निभाने के लिए वह लोग इतना मेकअप कराते हैं कि उनका बड़े से बड़ा फैन भी उन्हें नहीं पहचान पाता, चलिए जानते हैं ऐसे ही स्टार्स के बारे में
Image Credit : social media
विक्रम
साउथ सुपरस्टार विक्रम ने फिल्म 'आई' में ऐसा किरदार निभाया था, जिसे अजीब सी बीमारी हो जाती है, अभिनेता का यह रूप देख फैंस हैरान रह गए थे
Image Credit : social media
कमल हासन
कमल हासन ने फिल्म में चाची का किरदार निभाया था, जिसे लिए उनका ऐसा मेकअप और गेटअप किया गया था जिसमें कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया था
Image Credit : social media
अक्षय कुमार
2.O में अक्षय कुमार ने पक्षी राजन की भूमिका निभाई थी, जिसमें लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे
Image Credit : social media
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर ने फिल्म 'कपूर एंड संस' में 92 वर्ष के बूढ़े की भूमिका निभाई थी, जिसमें वह एकदम फनी लगे थे
Image Credit : social media
दीपिका पादुकोण
फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण एसिड एटैक सर्वाइवर का किरदार निभाया था, जिसमें उनके चेहरे को मेकअप से इस तरह ढंका गया था कि सब हैरान थे
Image Credit : social media
अमिताभ बच्चन
बिग बी ने 'पा' में ऐसे बच्चे का किरदार निभाया था, जिसे एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें वह अपनी उम्र से काफी बूढ़ा लगता है, फिल्म में अमिताभ को पहली नजर में कोई भी नहीं पहचान पाया था
Image Credit : social media
इस हफ्ते थिएटर में उड़ेगी 'अफवाह' और फैंस पर छाएगा 'रोष'