हजार नखरे दिखाकर फिल्में करते हैं ये सितारे! बॉलीवुड के मशहूर सितारे फिल्में साइन करने से पहले कुछ शर्त रखते हैं, आइए जानते हैं... अक्षय कुमार मेकर्स को ये पहले ही बता देते हैं कि वह इतवार के दिन काम नहीं करेंगे, क्योंकि वह दिन उनके परिवार का होता है रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान फिल्म साइन करने से पहले कॉन्ट्रेक्ट में यह जरूर लिखवाते हैं कि वह इसमें कोई किसिंग सीन नहीं देंगे कंगना रणौत खुद किसी भी प्रोड्यूसर से फिल्म के लिए बात नहीं करतीं, इसके लिए पहले प्रोड्यूसर को उनके पर्सनल असिस्टेंट से बात करनी पड़ती है कहा जाता है कि करीना कपूर के कॉन्ट्रेक्ट में यह शर्त होती है कि उनकी फिल्म का हीरो ए ग्रेड का एक्टर ही होना चाहिए रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना साफ कह देती हैं कि वह बी ग्रेड एक्टर के साथ काम नहीं करेंगी --