सुचित्रा कृष्णमूर्ति पर ओरी का पलटवार, बढ़ा बवाल सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में गैरजिम्मेदार मुख्यधारा मीडिया पर चिंता जताई और इसे ओरी कल्चर कहा सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ओरी कल्चर को समाज के लिए खतरनाक बताया सुचिता कृष्णमूर्ति का पोस्ट देखकर ओरी भी खुद को नहीं रोक पाए हैं, और प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं ओरी ने अभिनेत्री की बातों का स्क्रीनशॉट साझा कर लिखा, 'ये महिला कौन हैं और ओरी कल्चर क्या है? क्या हो रहा है? वह मेरे बारे में क्यों बात कर रही हैं' ओरी ने जोड़ा, 'मैं अभी बहुत कश्मकश में हूं, मैं उनसे कभी नहीं मिला, किसी के मित्र की कही बात सुर्खियां क्यों बन रही हैं' ओरी ने आखिर में लिखा, 'ये वे प्रश्न हैं, जो मुझे परेशान करते हैं, और पूरी रात जगाए रखते हैं' सीटिए