'स्वतंत्रता दिवस दावत' में सुहाना-खुशी ने परोसा खाना सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं तीनों स्टार किड्स जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में काम करते नजर आएंगे ऐसे में सभी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और चर्चा में भी हैं इसी बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में सुहाना खान और खुशी कपूर को उनके 'द आर्चीज' को-स्टार्स के साथ एक कैफे में खाना परोसते देखा जा रहा है दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुंबई के 'द बॉम्बे कैंटीन' रेस्तरां में सभी कलाकार खाना परोसते नजर आए जहां सुहाना और अगस्त्य ने सफेद पारंपरिक कपड़े पहने थे, वहीं खुशी ने हल्के गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी हुई थी स्टार किड्स की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं ...