बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे ये सितारे आने वाले दिनों में कई स्टारकिड्स सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं सलमा आगा की बेटी जारा खान 'वृषभ' से इंडस्ट्री में आगाज करेंगी रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना टंडन की बेटी राशा टंडन एक्टर अजय देवगन के भतीजे के साथ डेब्यू करेंगी सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को करण जौहर फिल्म 'सरजमीं' से लॉन्च करेंगे खबरों के मुताबिक आमिर खान के बेटे जुनैद 'महाराजा' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं संजय कपूर की बेटी शनाया भी 'वृषभ' में नजर आएंगी, इसके अलावा उनके पास 'बेधड़क' भी है ---