जवान के आगे 'सुखी' हुई दुखी, इतनी रही पहले दिन की कमाई एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी आज यानी 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है 20 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 लाख का कलेक्शन किया है अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा की वीकएंड पर यह फिल्म कितने का कारोबार कर सकती है फिल्म की बात करें तो यह एक हाउसवाइफ की कहानी है, जो अपनी स्कूल रियूनियन में जाती है 'सुखी' का निर्देशन बी-टाउन की जानी-मानी डायरेक्टर सोनल जोशी ने किया है फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा चैतन्य चौधरी, कुशा कपिला, दिलनाज ईरानी, पवलीन गुजराल लीड रोल में हैं ............................