अमर उजाला
Tue, 30 January 2024
सुनंदा शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं, गायिका और अभिनेत्री का जन्म 31 जनवरी, 1992 में पंजाब में हुआ था
सुनंदा ने पंजाबी गाने 'बिली अख' से अपनी गायिकी की शुरुआत की और खूब नाम कमाया
सुनंदा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दिलजीत दोसांझ और योगराज सिंह के साथ फिल्म सज्जन सिंह रंगरूट से की
'तेरे नाम नाचना' गाने के साथ सुनंदा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा
सुनंदा ने पीटीसी पंजाबी म्यूजिक अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू महिला गायिका का पुरस्कार और ब्रिट एशिया टीवी म्यूजिक अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनय का पुरस्कार जीता
सुनंदा ने पटाके, मोरनी, सैंडल, जानी तेरा ना, दूजी वार प्यार, बारिश की जाए जैसे हिट गाने गाए और नवाबजादे, लुका छिपी, जय मम्मी दी जैसी फिल्मों में काम किया
बिना शादी खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं ये हसीनाएं