10वें दिन भी 'गदर 2' का नहीं कोई तोड़, BO पर OMG 2 का धमाल सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 377.20 करोड़ रुपये हो गई है अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 114.31 करोड़ रुपये हो गई है वहीं, जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन 18 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 280.15 करोड़ रुपये हो गई है अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर स्टारर फिल्म घूमर ने ओपनिंग डे पर 85 लाख का बिजनेस किया था वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.45 करोड़ हो गया है ............