'भारत' से आगे निकली 'टाइगर 3', '12वीं फेल' की रफ्तार थमी सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली पर 12 नवंबर को पूरे देश में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो गई ओपनिंग डे पर यह फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' की बराबरी तो नहीं कर सकी, लेकिन सलमान ने अपनी फिल्म 'भारत' का रिकॉर्ड जरुर तोड़ दिया है आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन 'टाइगर 3' ने 44.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है 'टाइगर 3' के आने से बाकी फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा है, लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही '12वीं फेल' की कमाई अब लाखों में सिमट गई है 12वीं फेल ने 17वें दिन (तीसरे रविवार) को 60 लाख रुपये का कारोबार किया, इसका कुल कारोबार 31.15 करोड़ रुपये हो गया है दलपति विजय की 'लियो' का बिस्तर भी बंध गया --