अमर उजाला
Mon, 25 December 2023
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी आज अपने शादी की 32वीं सालगिरह मना रहे हैं, दोनों 25 दिसंबर, 1991 को शादी के बंधन में बंधे थे
सुनील ने धर्म की दीवार तोड़ माना से प्रेम विवाह किया था, दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है
माना का असली नाम मनीषा कादरी है, वे मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं, अलग-अलग धर्म ही दोनों के प्यार में रूकावट बना
सुनील पहली बार माना से एक पेस्ट्री की दुकान पर मिले और उन्हें देखते ही फिदा हो गए, दोस्ती के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा
शादी की बात आई तो धर्म रुकावट बन गया, दक्षिण भारतीय परिवार से संबंध रखने वाले सुनील के पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था
सुनील और माना के प्यार के आगे आखिरकार दोनों के परिवार झुके और नौ साल बाद दोनों की प्रेम कहानी मुकम्मल हुई
दोनों शादी के बाद एक-दूजे के हो गए, सुनील ने शादी के बाद फिल्मों में कदम रखा, वहीं माना बिजनेस वुमन बनीं
गजोधर भैया बन फेमस हुए थे राजू श्रीवास्तव