अमर उजाला
Tue, 29 April 2025
केएल राहुल इस वक्त भारत की टी20 टीम से बाहर हैं, लेकिन अब पता चला है कि राहुल टीम में वापसी की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
इस बात का खुलासा खुद राहुल के ससुर और अभिनेता सुनील शेट्टी ने किया है।
इस वक्त आईपीएल में दिल्ली के लिए खेल रहे केएल राहुल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
सुनील शेट्टी ने कहा कि केएल राहुल टीम इंडिया के लिए और भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलना चाहते हैं।
जियो हॉटस्टार से बात करते हुए सुनील ने कहा कि इसके लिए वे काफी कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।
जब सुनील शेट्टी से पूछा गया कि इस वक्त वे दिल्ली के लिए बेहतर खेल दिखा रहे हैं। इसके पीछे का क्या राज है।
इस पर सुनील ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट का इसमें बड़ा हाथ है।
केएल राहुल को इस बार ज्यादा अच्छे तरीके से आजादी मिली हुई है।
ये सब कुछ उसी का नतीजा है। इससे पहले दिल्ली के मेंटर केविन पीटरसन ने भी कहा था कि केएल राहुल को भारत की टी20 टीम में होना चाहिए।
बोल्ड हुईं शमा और अनुष्का ने लगाया हॉटनेस का तड़का