अथिया और अहान को लेकर क्यों हुए परेशान सुनील शेट्टी? बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी अभिनेता होने के साथ साथ अभिनेत्री अथिया और अभिनेता अहान के पिता भी हैं इन दिनों वे शो 'डांस दीवाने' में बतौर जज नजर आ रहे हैं अपने शो के लेटेस्ट प्रोमो में सुनील शेट्टी अपने बच्चों अथिया और अहान के बारे में बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं अभिनेता ने कहा, 'जब मुझे अथिया और अहान ने बताया कि वे बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं तब मैं डर गया था...ऐसा नहीं है कि मैं उनके खिलाफ था...' आगे अपनी बात जारी रखते हुए सुनील कहते हैं, 'बस एक पिता के तौर पर आपको घबराहट होती है, कहीं अगर वे अपनी असफलता को संभाल नहीं पाएं तब क्या होगा!' इंटरनेट पर सुनील शेट्टी के इस पिता वाले रूप को देखकर उनके फैंस उनपर काफी प्यार लुटा रहे हैं a