अहान के जन्मदिन पर पिता सुनील शेट्टी ने किया खास पोस्ट अभिनेता अहान शेट्टी 28 दिसंबर को अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं इस खास अवसर पर अहान के लिए सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है अहान के पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी खास अंदाज में अहान को जन्मदिन की बधाई दी है सुनील ने बेटे की तस्वीर साझा कर लिखा, 'बहुत सारे दोस्त तुममें मेरा प्रतिबिंब देखते हैं अहान' सुनील ने जोड़ा, 'लेकिन मैं तुममें जो देखता हूं बेटा वह वह आदमी है जो मैं हमेशा बनना चाहता था' सुनील ने आखिरी में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो बाबू, पूरे दिल से तुम्हें प्यार करता हूं' सीटिए