लंबे इंतजार के बाद मुकम्मल हुआ माना-सुनील का प्यार अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी आज यानी 22 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी से लव मैरिज की है, दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है दोनों को एक दूसरे का साथ पाने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था सुनील शेट्टी ने माना को पहली बार मुंबई में एक पेस्ट्री शॉप में देखा था और एक्टर उन पर फिदा हो गए थे धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और समय के साथ उनका रिश्ता और भी गहरा होता चला गया इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, हालांकि उनके माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे 9 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 दिसंबर 1991 को सुनील शेट्टी और माना शादी के बंधन में बंध गए ...............