दामाद को जन्मदिन की बधाई देते दिखे सुनील शेट्टी, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल मैसेज

अमर उजाला

Fri, 18 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@suniel.shetty

क्रिकेटर केएल राहुल आज (18 अप्रैल) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर ससुर और बॉलीवुड के नामी कलाकार सुनील शेट्टी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@suniel.shetty

केएल राहुल, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के पति हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @suniel.shetty

23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और केएल राहुल शादी के बंधन में बंधे थे। परिवार और दोस्तों के बीच दोनों ने शादी की।  

Image Credit : इंस्टाग्राम

केएल राहुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के अलावा एक इमोशनल मैसेज भी सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।


 

Image Credit : Suniel Shetty instagram

सुनील शेट्टी लिखते हैं, ‘तुम अहान (सुनील के बेटे) के लिए भाई जैसे हो, टिया (अथिया शेट्टी) के लिए लाइफ पार्टनर, मेरे और मना (मना शेट्टी सुनील की पत्नी) के लिए बेटे जैसे हो।’

Image Credit : इंस्टाग्राम

सुनील शेट्टी आगे लिखते हैं, ‘तुम्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं, केएल राहुल। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में केएल राहुल और अथिया शेट्टी को एक बेटी भी हुई। सुनील शेट्टी नाना बने। अथिया ने अपनी बेटी का नाम ‘इवारा’ रखा है। इसका मतलब होता है कि ईश्वर का उपहार। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सुनील शेट्टी के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘केसरी वीर’ में नजर आएंगे। यह फिल्म मई महीने में रिलीज होगी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सोनाली बेंद्रे ने ट्रेडिशनल लुक में ढाई कयामत

इंस्टाग्राम-@iamsonalibendre
Read Now