अब इस फिल्म में पाकिस्तान पर गरजेंगे सनी पाजी सनी देओल ने फिल्म 'गदर 2' के जरिए इस साल बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त धमाल मचाया है 500 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी यह फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में टिकी है इस बीच खबर है कि सनी देओल की एक और फिल्म आने वाली है, जिसमें वह पाकिस्तान जाते नजर आएंगे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म पंजाबी नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई' पर आधारित है फिल्म में 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन की घटना को दिखाया जाएगा कहा जा रहा है कि इस फिल्म को राजकुमार संतोषी बना रहे हैं, एक बार फिर सनी देओल इस फिल्म में पाक पर गरजते नजर आएंगे ------