अमर उजाला
Wed, 9 April 2025
रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर हैं। वह फिल्मों में हीरो भी बने हैं और विलेन भी। साथ ही कैरेक्टर रोल भी कर चुके हैं।
रणदीप हुड्डा के किरदार दर्शकों को लंबे वक्त तक याद रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की जिसमें कुछ हटकर कैप्शन लिखा। यह कैप्शन पढ़कर उनके फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की। साथ ही एक कैप्शन भी उन तस्वीरों के साथ लिखा। वह लिखते हैं, ‘वो जाट ही क्या, जिसकी जिदंगी मे ठाठ नहीं और डूब के मरज्या वा छोरी, जिसकी जिदंगी में जाट नहीं।’
रणदीप ने यह सोशल मीडिया पोस्ट फिल्म ‘जाट’ की रिलीज से पहले की है। वह फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे हैं। फिल्म के हीरो सनी देओल हैं। अपनी पोस्ट के जरिए वह फिल्म ‘जाट’ का प्रमोशन ही कर रहे हैं।
फिल्म ‘जाट’ को लेकर रणदीप हुड्डा की काफी चर्चा है, उनका विलेन का लुक दर्शकों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद आया है।
फिल्म ‘जाट’ के अलावा इस साल रणदीप एक और फिल्म ‘मैचबॉक्स’ में नजर आएंगे।
रणदीप हुड्डा ने साल 2024 में बतौर निर्देशक भी अपनी पहली फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ बनाई। इस फिल्म में मुख्य भूमिका भी खुद ही निभाई।
हिमेश रेशमिया ने किया अपने नए टूर 'कैप मेनिया' का एलान