'गदर 2' से देओल परिवार में बदले हालात, आई खुशियों की बहार 'गदर 2' की अपार सफलता ने सनी देओल के करियर को एक नई रफ्तार दी है यह फिल्म सनी की निजी जिंदगी में भी कई बदलाव लाई है 'गदर 2' की रिलीज के बाद देओल परिवार में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं ईशा देओल ने 'गदर 2' की स्क्रीनिंग रखी, सनी देओल, बॉबी देओल को अपनी सौतेली बहनों ईशा और अहाना के साथ देखा गया सभी बच्चों को इकट्ठे देख धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह भावुक हो गए मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल पहली बार रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन ईशा के घर जाएंगे सनी देओल के साथ बॉबी देओल और अभय देओल भी ईशा के घर जाएंगे हाल ही में हेमा मालिनी ने 'गदर 2' देखने के बाद इसका रिव्यू किया सनी देओल की फिल्म देखने के बाद ड्रीम गर्ल ने इसे एक शानदार फिल्म कहा है बता दें कि हाल ही में सनी देओल ने 'गदर 2' की सफलता का श्रेय अपनी बहू रानी दृशा आचार्य को दिया बता दें कि गदर 2 अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 336.13 करोड़ कमा चुकी है, वहीं वर्ल्डवाइड इसने 395.1 करोड़ कमा लिए हैं --