बॉक्स ऑफिस पर कौन बना 10वें दिन का 'दबंग'? 'गदर 2' का उत्साह दर्शकों के बीच बरकरार है, दसवें दिन फिल्म ने 41.00 करोड़ का कारोबार किया है इसी के साथ फिल्म का कुल कारोबार अब 377.20 करोड़ हो गया है ओएमजी 2 ने दसवें दिन 12.70 करोड़ कमाए हैं और इसका टोटल कलेक्शन 114.31 हो गया है जेलर ने दसवें दिन 16.25 कमाए, जिसमें से सिर्फ हिंदी में फिल्म ने 45 लाख का कलेक्शन किया 'जेलर' का दस दिनों का टोटल कारोबार 262 करोड़ हो चुका है पठान ने रिलीज के दसवें दिन 14 करोड़ कमाए थे, दसवें दिन तक कुल 364.15 करोड़ कमाए केजीएफ 2 ने 10वें दिन 35.6 करोड़ कमाए थे, वहीं दसवें दिन तक टोटल कलेक्शन 580.6 करोड़ और सिर्फ हिंदी में 298.44 करोड़ रहा था बाहुबली 2 ने दसवें दिन (हिंदी में) 34.5 करोड़ कमाए थे, दसवें दिन तक इसका कुल कारोबार 327.75 करोड़ रहा सुल्तान ने दसवें दिन 7.43 करोड़ कमाए और दसवें दिन तक कुल कारोबार 236.59 करोड़ रहा दंगल ने 10वें दिन 32.04 करोड़ कमाए थे और फिल्म का हिंदी में कुल कारोबार 264.21 करोड़ रहा फिलहाल एक्टर यश अभिनीत 'केजीएफ 2' ही दबंग साबित होती नजर आ रही है --