सालार या जवान, कौन देगा गदर 2 को मात? 'गदर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है, मगर अगले महीने दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं दोनों फिल्में सुपरस्टार्स की हैं, एक है बॉलीवुड के बादशाह की 'जवान' तो दूसरी साउथ के सुपरस्टार प्रभास की 'सालार' है सात सितंबर को रिलीज होने वाली 'जवान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं, वहीं प्रभास की सालार की बुकिंग भी जारी है रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 'गदर 2' के ओपनिंग डे के लिए 3,91,975 से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई थी, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40.1 करोड़ कमाए बता दें कि एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' ओवरसीज अच्छा बिजनेस कर रही है, यूएसए में फिल्म के 1.57 करोड़ तक के टिकट बिक चुके हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही 'सालार' के भी करीब 290 लोकेशन पर 2.75 करोड़ रूपये के टिकट बुक चुके हैं --