बेटे की शादी में रिश्तेदारों पर भड़क उठे थे सनी! यह थी वजह सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने इस साल दृशा आचार्य संग शादी रचाई है हाल ही में सनी देओल ने बेटे की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने पर प्रतिक्रिया दी है एक्टर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों पर भड़क गए थे, क्योंकि वे घर के अंदर शादी की फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल रहे थे एक्टर ने बताया, 'शादी के वक्त कुछ फैमिली मेंबर उनके घर में उन्हीं के साथ रुके हुए थे, वे इवेंट की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे' सनी ने कहा, 'मैं अपने कुछ रिश्तेदारों से बहुत नाराज था, जो वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे मैं उन पर चिल्लाया और कहा 'आपको शर्म नहीं आती'? वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की वजह से छाए हुए हैं, यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है --