सनी देओल ने भाई को कहा लॉर्ड बॉबी, जन्मदिन पर साझा की प्यारी तस्वीर

अमर उजाला

Mon, 27 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@iamsunnydeol

सोमवार यानी 27 जनवरी को देओल खानदान के छोटे बेटे बॉबी देओल अपना जन्मदिन मना रहे हैं

 

  

Image Credit : इंस्टाग्राम

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी बॉबी देओल को बर्थ डे विश कर रहे हैं। बॉबी के भाई सनी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की और छोटे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सनी देओल ने अपनी और बॉबी की गले लगे हुए एक फोटो शेयर की है, साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है- ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे छोटे भाई, मेरे लॉर्ड बॉबी।’ इस कैप्शन के साथ सनी देओल ने हार्ट इमोजी भी लगाए हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम

बॉबी देओल और सनी देओल का प्यार देखकर, फैंस ने भी रिएक्शन दिए। सनी देओल की पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर लिखता है- ‘ देओल फैमिली के लिए मेरे मन में प्यार और सम्मान बढ़ गया है

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @iambobbydeol

एक और यूजर ने बॉबी देओल को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही एक कमेंट लिखा- ‘मैं जब 9वीं क्लास में था, तो अपनी कॉपी पर अखबार का कवर चढ़ाया था, जिस पर सनी और बॉबी देओल की फिल्म ‘दिलग्गी की फोटो छपी थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @iambobbydeol

बॉबी देओल 2023 में फिल्म ‘एनिमल’ में नेगेटिव रोल में दिखे थे, इस फिल्म में हीरो के तौर पर रणबीर कपूर थे। वह साउथ की ‘कंगुवा’ और ‘डाकू महाराज’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं। इन सभी फिल्मों में बॉबी देओल के काम को सराहा गया है 

Image Credit : इंस्टाग्राम @iambobbydeol

शाहरुख की कलाई में बंधी घड़ी की कीमत जानते हैं?

इंस्टाग्राम- आईफा
Read Now