'गदर 2' में चोरी-छिपे शूट हुआ था हैंडपंप वाला सीन, जानिए क्यों? 'गदर 2' रिलीज हो चुकी है और इसी के साथ इस फिल्म का हैंडपंप वाला सीन फिर चर्चा में है दिलचस्प बात यह है कि इस आइकॉनिक सीन को बहुत सीक्रेट तरीके से शूट किया गया था, खुद उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर ने यह बात बताई है सिमरत ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि हमने जानबूझकर इस सीन की चर्चा नहीं की, ताकि इसका उत्साह बना रहे एक्ट्रेस ने कहा, 'जब यह सीन शूट हुआ था, तब कोई दूसरा एक्टर सेट पर नहीं था' सिमरत ने बताया, 'यहां तक कि हम भी इस सीन का हिस्सा नहीं बने, सनी देओल ने इसकी शूटिंग सुबह-सुबह उस वक्त की, जब हम सेट पर नहीं थे' शूटिंग के दौरान कोई मोबाइल से इसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड न करे, इस वजह से इस सीन को गुप्त तरीके से शूट किया गया --