‘बॉर्डर 2’ के लिए कैसा रहा बुधवार? जानें तेरहवें दिन की कितनी कमाई

अमर उजाला

Thu, 5 February 2026

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को थिएटर में 13 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म अब भी अच्छी कमाई कर रही है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

जानिए, फिल्म ने 13वें दिन यानी बुधवार को कितनी कमाई की है? 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बुधवार को 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि मंगलवार को इसने 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 290.75 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि मेकर्स का दावा है कि फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की कुल कमाई कर ली है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

‘बॉर्डर 2’ का मुकाबला फिल्म ‘मर्दानी 3’ से बॉक्स ऑफिस पर हो रहा है। लेकिन कमाई के मामले में ‘बॉर्डर 2’ आगे है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के आगे रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ कमजोर पड़ रही है। ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को सिर्फ 2 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। इनके अलावा भी कई नामी कलाकार इस फिल्म का हिस्सा बने हैं। 


 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

'मैं किसी को नहीं बताऊंगी'; क्या छिपाने की कोशिश कर रहीं परिणीति चोपड़ा?

इंस्टाग्राम
Read Now