संजय मिश्रा ने सनी लियोनी के सिर पर तान दी रिवॉल्वर! ऐसा क्या हुआ? सनी लियोनी हाल ही में अपने एक गाने की वजह से चर्चा में हैं। यह गाना 'बैडेस रविकुमार' का है। इस गाने में सनी लियोनी अपनी अदाओं का जादू चलती नजर आई हैं। अब सनी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। ये तस्वीरें 'बैडेस रविकुमार' की शूटिंग के दौरान की हैं। इनमें से एक तस्वीर में सनी लियोनी के सिर पर संजय मिश्रा रिवॉल्वर ताने नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में सनी रिवॉल्वर के साथ संजय मिश्रा के साथ नजर आ रही हैं। एंटर