अमर उजाला
Mon, 13 October 2025
जान्हवी कपूर और वरुण धवन स्टारर इस फिल्म ने रविवार को जरूर अपनी कमाई में इजाफा किया है।
फिल्म ‘सनी संस्कारी…’ ने रविवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म का कुल कलेक्शन भी 49.60 करोड़ रुपये रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 60 से 70 करोड़ रुपये के बीच है।
जान्हवी कपूर और वरुण धवन की यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 11वें दिन में आकर भी अपना बजट नहीं वसूल कर सकी है।
फिल्म ‘सनी संस्कारी…’ में वरुण धवन, जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्हाेत्रा और रोहित सराफ भी हैं।
फिल्म ‘सनी संस्कारी…’ की टक्कर थिएटर में फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ से है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर चांदी काट रही है। इसने 39.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन रविवार को किया है।
प्रेग्नेंसी में चाइनीज फूड एंजॉय करती दिखीं परिणीति