अमर उजाला
Sun, 12 October 2025
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई कर दिन कम होती जा रही है लेकिन वीकएंड फिल्म के लिए कुछ राहत लेकर आया है।
शनिवार के दिन फिल्म ने अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी की। फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 46.61 करोड़ रुपये रहा है।
जान्हवी कपूर और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी…’ ने 9.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। लेकिन 10 दिन में आकर इस फिल्म की कमाई बहुत कम रह गई।
फिल्म ‘सनी संस्कारी…’ में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी नजर आए।
फिल्म के कलेक्शन पर गिरावट का कारण साउथ इंडियन फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ भी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है।
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 10वें दिन 38 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म के कलेक्शन के आगे ही ‘सनी संस्कारी…’ का बुरा हाल है।
सितारों से जगमगाया 70वें फिल्मफेयर का रेड कार्पेट, देखिए तस्वीरें