'सोनू के टीटू की स्वीटी' से सनी को मिली पहचान एक्टिंग के दम पर जगह बनाने वाले अभिनेता सनी सिंह निज्जर को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है सनी सिंह आज यानी 6 अक्तूबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं सनी सिंह का जन्म 6 अक्तूबर 1985 को जय सिंह निज्जर के घर दिल्ली में हुआ था जय सिंह निज्जर हिंदी फिल्मों के जाने-माने फिल्म एक्शन डायरेक्टर हैं सनी सिंह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'अंग्रेजी बाबू देसी' से की थी अपने एक्टिंग करियर की शुरूआती दौर में सनी सिंह अभिनेता ‘दिल तो बच्चा है जी’ में अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे सनी सिंह की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ है ‘प्यार का पंचनामा 2’ में अच्छे अभिनय के चलते सनी सिंह को फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड भी मिला था इस फिल्म के बाद सनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह लगातार फिल्मों में नजर आ रहे हैं मनोरंजन