फिल्म के सेट पर एक-दूजे को दिल दे बैठे थे सचिन-सुप्रिया अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर का आज जन्मदिन है वह मराठी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं, इसके अलावा सुप्रिया ने कई हिंदी टीवी सीरियल्स में भी काम किया है ससुराल गेंदा फूल, इश्कबाज, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी जैसे कई शो में सुप्रिया को अहम रोल में देखा गया है सुप्रिया एक्टर सचिन पिलगांवकर की पत्नी हैं, संयोग की बात यह है कि सचिन का बर्थडे भी आज ही है सचिन और सुप्रिया की मुलाकात एक मराठी फिल्म के सेट पर हुई थी, दोनों की दोस्ती हुई फिर प्यार हुआ और इसके बाद इन्होंने शादी का फैसला किया सचिन और सुप्रिया की एक बेटी श्रिया पिलगांवकर हैं, जो कि मशहूर अभिनेत्री और निर्देशक-प्रोड्यूसर हैं --