अमर उजाला
Fri, 5 January 2024
अभिनेत्री सुरभि ज्योति जल्द दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं, वे इस साल अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करेंगी
सुरभि ज्योति अभिनेता सुमित सूरी को डेट कर रही हैं और अब वे इस रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए उनके साथ सात फेरे लेंगी
खबर है कि मार्च के पहले हफ्ते में छह या सात तारीख को वे सुमित के साथ शादी करेंगी, जिसके लिए दोनों एक जगह की तलाश कर रहे हैं
दोनों की शादी का उत्सव चार मार्च से शुरू होगा और आठ मार्च तक चलेगा, यह शादी नॉर्थ इंडियन परंपरा के मुताबिक होगी
शादी में परिवार के लोगों के और करीबी दोस्त शामिल होंगे, सुरभि या सुमित ने अब तक शादी की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है
सुरभि अपनी निजी जिंदगी के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करती हैं, इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई जानकारी नहीं दी है
एक ही फिल्म में हीरो के साथ विलेन भी बने ये सितारे