सुशांत के जबरा फैन होकर भी ये बातें न जानी तो क्या जाना? सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी वह अपने फैंस की यादों में मौजूद हैं 1986 में आज ही के दिन सुशांत का जन्म हुआ था अभिनेता के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जो कम ही लोग जानते हैं तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी बातें जो उनके जबरा फैन को जरूर पता होनी चाहिए सुशांत का टीवी डेब्यू 'पवित्र रिश्ता' से नहीं 'किस देश में है मेरा दिल' से हुआ था, जिसमें वह सहायक भूमिका में थे एक्टिंग से पहले वह बैकग्राउंड डांसर थे और 2006 में कॉमनवेल्थ गेम की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय के बैकग्राउंड डांसर बने थे अभिनेता ने तीन साल मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और एक्टिंग के लिए उसे बीच में ही छोड़ दिया वह फिजिक्स नेशनल ओलंपियाड के विनर रहे और करीब 11 इंजीनियरिंग परीक्षा पास की थी 2003 में AIEEE में सुशांत की 7वीं रैंक आई थी और वह अपने दोनों हाथों से साथ में लिख सकते थे सुशांत को एस्ट्रोनॉमी में दिलचस्पी थी और उनके घर पर भी एक एडवांस टेलीस्कोप था अपनी फिल्म 'चंदा मामा दूर के' के लिए सुशांत ने नासा से ट्रेनिंग ली थी, लेकिन फिल्म बन नहीं पाई सुशांत