'सुशांत' के हमशक्ल को देख फैंस बोले 'मानव' वापस आ गया! सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए हुए 3 साल हो चुके हैं एक्टर के अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही उनके फैंस को भी काफी गहरा सदमा लगा था, फैंस आजतक उस सदमे से उभर नहीं पाए हैं ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे दरअसल, इन दिनों एक ऐसे व्यक्ति का वीडियो छाया हुआ है जो हूबहू सुशांत सिंह राजपूत जैसा दिखता है वायरल शख्स का नाम अयान है जिन्होंने एआई (AI) की मदद से सुशांत सिंह राजपूत जैसी शक्ल बनाई है सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके करीबन डेढ़ लाख फॉलोअर्स हैं, वह अक्सर सुशांत सिंह राजपूत के वीडियोज और अपने रील्स शेयर करते रहते हैं फोटोज और वीडियो के सामने आते ही सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने कमेंट सेक्शन में अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी कुछ लोगों ने इन्फ्लुएंसर को एआई (AI) की मदद से सुशांत जैसा दिखने के लिए काफी ट्रोल भी किया मनोरंजन