इस एक्ट्रेस पर लगे थे काला जादू करने से लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे कई आरोप

अमर उजाला

Sat, 22 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अभिनेता की मौत के मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@rhea_chakraborty

इस रिपोर्ट के बाद एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती भी चर्चा में आ गईं। आखिर कौन हैं रिया चक्रवर्ती? इस बारे में ही हम आपको यहां बता रहे हैं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम @rhea_chakraborty

रिया चक्रवर्ती का बर्थ प्लेस बेंग्लुरु है। उनका जन्म 1 जुलाई 1992 को एक बंगाली परिवार में हुआ। पिता आर्मी में थे। रिया की शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल में हुई। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @rhea_chakraborty

आगे चलकर रिया ने एमटीवी पर बतौर वीजे करियर शुरू किया। वह इस चैनल पर शो होस्ट करने लगीं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

वीजे के करियर में अच्छा-खासा नाम कमाने के बाद रिया ने 2012 में साउथ फिल्मों से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद वह एक हिंदी फिल्म ‘सोनाली केबल’ में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में ‘मेरे डैड की मारुति’ जैसी फिल्म भी की। वह फिल्म ‘बैंक चोर’ में भी नजर आईं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

साल 2019 में रिया चक्रवर्ती और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के डेटिंग की खबर सामने आई।

Image Credit : इंस्टाग्राम @rhea_chakraborty

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सामने आई। लेकिन आगे चलकर यह मामला हत्या में तबदील होता नजर आया। सीबीआई ने यह केस अपने हाथ में लिया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @rhea_chakraborty

इस केस के दौरान रिया पर भी तरह-तरह के इल्जाम लगे। उन्हें कुछ समय के लिए जेल में भी रहना पड़ा। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @rhea_chakraborty

अब सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में सीबीआई ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर लगे सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में दोषी नहीं पाया। CBI की आखिरी रिपोर्ट में सुशांत की मौत की असल वजह सुसाइड को बताया गया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक-करीना कपूर बिना मेकअप के आईं नजर, देखिए तस्वीरें

इंस्टाग्राम@janhvikapoor, @kareenakapoorkhan
Read Now