सुष्मिता सेन के मिस यूनिवर्स बनने की कहानी! सुष्मिता सेन ने साल 1994 में 21 मई को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता पहली भारतीय महिला थीं सुष्मिता सेन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं बता दें कि सुष्मिता ने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ हाजिर जवाबी से भी ज्यूरी का दिल जीता था सुष्मिता ने 18 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था उस समय उनके पास गाउन खरीदने के पैसे नहीं थे, उन्होंने एक साधारण दर्जी से सरोजनी नगर से अपनी ड्रेस सिलवाई थी प्रतियोगिता के लिए 4 कॉस्ट्यूम की जरूरत थी और उनके पास डिजाइनर कपड़े खरीदने के पैसे नहीं थे सुष्मिता सेन की मां ने जुराब को काटकर उनके लिए ग्लव्स बनाए थे अभिनेत्री ने जीतने के बाद इस बात को स्वीकारा कि उन्होंने पैसे नहीं बल्कि इरादों से ये जीत हासिल की थी ......................